{"_id":"5b04d5524f1c1b02448b4f01","slug":"161527043410-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से मिले चोरों के सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज से मिले चोरों के सुराग
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के गांधी महाविद्यालय की सेंट्रल बैंक शाखा में हुए चोरी के प्रयास में पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसमें कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने और उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। रविवार की रात चोरों ने सेंट्रल बैंक की गांधी महाविद्यालय शाखा में चोरी का प्रयास किया था। बदमाशों ने गैस कटर से बैंक की शटर के ताले काट दिए। अंदर लॉकर में भी सेंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन लॉकर का दरवाजा न कट पाने की वजह से वह खाली हाथ भाग निकले थे।
मगर जाते-जाते बैंक में रखी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए थे। बदमाशों ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तो तोड़ दिया था, लेकिन अंदर लगे कैमरों में उनकी गतिविधियां आ गईं। बदमाशों ने बैंक के अंदर की सभी लाइटें बंद कर दी थीं, जिसे वजह से फुटेज साफ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उन फुटेज को साफ करने के लिए टेक्नीशियन के पास भेजा है। 11 माह पहले इसी बैंक में दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। बदमाश बैंक परिसर में बमबाजी करते हुए चार लाख रुपये लूट ले गए थे। दोबारा इसी बैंक में चोरी का प्रयास होने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस पुराने शातिरों को भी पूछताछ के लिए उठा रही है।
- चोरों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो