फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेला (औरैया)। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके आकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के गांव जीवा सिरसानी निवासी कंचन पुत्री जिलेदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने डेढ़ वर्ष पूर्व सरोज कुमार पुत्र रामवीर निवासी ग्राम सराय भारमल थाना सौरिख के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली जन दहेज में कार की मांग करने लगे। मायकों वालों ने कार दे पाने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


सूचना पर मायके वालों व रिश्तेदारों ने कई बार ससुरालियों को समझाया मगर वह नही मानें। इस पर ससुरालियों ने बीते दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed