{"_id":"59d91a264f1c1bd1538b6480","slug":"151507400230-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र स्थित नूरपुर गांव में वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब परिजनों ने चारपाई पर वृद्ध का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि वृद्ध के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह (65) शुक्रवार रात अपने घर के बाहर स्थित जानवरों के बाड़े में सो रहा था। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो चारपाई पर भगवान का लहूलुहान शव देख चौंक पड़े। भगवान के सिर, गले और सीने पर चाकू के घाव थे। शव के ही पास में एक पत्र पड़ा था, जिस पर गांव के देवी दयाल का नाम और उसकी फोटो लगी थी।
उस पत्र में लिखा था कि यदि उसके भाई छोटे को नहीं छोड़ा गया तो इसी तरह घटनाएं होती रहेंगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की। भगवान के बेटे रामकेश ने छोटे के दो पुत्रों मोहित, कल्लू के अलावा उनके दोस्तों सुल्तान व उसके भाई मलखान पुत्र मगन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
रामकेश के मुताबिक मोहित और कल्लू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनका पिता के अलावा गांव के कई अन्य लोग भी विरोध करते थे। इस कारण दोनों गांव छोड़कर अब पड़ोस के गांव टिकावली में रहते हैं। गांव छोड़ने की रंजिश के चलते इन्हीं दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या को अंजाम दिया है। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि फिलहाल रामकेश की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि लगता है कि छोटे और देवी आपसी रंजिश में लोगों को मारकर एक दूसरे को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं, इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। फिलहाल तो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सप्ताह भर पूर्व भी दूसरे बुजुर्ग पर हुआ था हमला
ग्रामीणों की मानें तो सप्ताह भर पूर्व भी ठीक इसी तरह गांव के शिवचरन पर भी धारदार हथियार से हमला हुआ था। जिसमें वह बुरी तरह से लहूलुहान हुए थे। तब भी शिवचरन के पास एक पत्र और फोटो मिला था, जिसमें घटना के लिए छोटे को दोषी बताया गया था। इस पर पुलिस ने छोटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।
दोनों भाइयों में है जमीनी रंजिश
पुलिस का कहना है कि छोटे और देवीदयाल दोनों सगे भाई है और उनके बीच जमीन की रंजिश भी चल रही है। देवी दयाल की बेटी की शादी कानपुर देहात में तय हुई है। छोटे का परिवार नहीं चाहता है कि यह रिश्ता हो, इसलिए देवी को फंसाने के लिए भगवान की हत्या कर उसके नाम और फोटो वाला पत्र मौके पर छोड़ा गया है।
वारदातों से दहशत में हैं ग्रामीण
गांव वालों का कहना है कि देवी और छोटे की आपसी रंजिश के चलते गांव के निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती तो मजबूरन ग्रामीणों को एसपी से मिलकर सुुरक्षा की गुहार लगानी पड़ेगी।
-चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का मामला
-बेटे की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो