{"_id":"59bff0aa4f1c1bad688b52f6","slug":"151505751210-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्कासित छात्रों के दोबारा बस रोकने की फिराक में होने की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निष्कासित छात्रों के दोबारा बस रोकने की फिराक में होने की सूचना पर पहुंची पुलिस
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। औरैया स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्रों को निष्कासित किए जाने एवं इसके बाद स्कूल की बसों को रोकने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को स्कूल प्रबंधक ने शिकायत की कि आरोपी छात्र दोबारा बस रोकने की फिराक में हैं। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची। परंतु वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर दबिश दी।
ज्ञान स्थली एकेडमी के दो छात्रों को उनके गलत आचरण के कारण निष्कासित कर दिया गया था। इस पर छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंचौसी मोड़ के समीप स्कूली बसों को रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही स्कूली टीचरों ने अभद्रता का भी आरोप लगाया।
प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि वह अपने स्तर से आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच सोमवार की सुबह स्कूल प्रबंधक का फोन आया कि निष्कासित छात्र दोबारा स्कूली बस रोकने की फिराक में हैं। इसपर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परंतु वहां कोई नहीं मिला। बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। यदि दोबारा कोई व्यवधान पैदा करते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताते हैं कि सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। यहां पर परिजनों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। परिजन छात्रों को निर्दोष बता रहे हैं।