फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गांधी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की धमकी देने वाले युवक

गांधी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की धमकी देने वाले युवक

Thu, 21 Feb 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांधी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की धमकी देने वाले युवक
औरैया। दो दिन पहले फेसबुक पर तलवार गैंग संगठन औरैया के नाम से एक पोस्ट डाली गई थी। जिसमें शहीद पार्क औरैया में लगी गांधी प्रतिमा को 24 घंटे में क्षतिग्रस्त करने की धमकी दी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी के आदेश पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली गई पोस्ट पर तलवार गैंग, संगठन औरैया ने लिखा था कि गांधी की मूर्ति देश के हिंदुओं, सिखों, बौद्ध को... बना रही है। अब जरूरत है गांधी की मूर्ति को पूरे देश में तोड़ दिया जाए। इसके अलावा दूसरी पोस्ट में सभी से एकता का परिचय देते हुए मूर्ति तोड़ने के लिए बहुत बड़ा अभियान खड़ा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


उधर फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट वायरल किए जाने की जानकारी होते ही जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट करने वाले की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि उक्त पोस्ट वायरल करने वाले तक पुलिस पहुंच चुकी है। किसी भी समय उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि देश में हुई इस घटना को लेकर सभी को दुख है लेकिन ऐसे में इस तरह की भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल को खराब करने की किसी को भी इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed