{"_id":"5b4259464f1c1b54238b5341","slug":"131531074886-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे से अपहृत बताया जा रहा युवक वापस लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पखवारे से अपहृत बताया जा रहा युवक वापस लौटा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा घूम कर घर लौटा रिषभ
- लोहा व्यापारी के पुत्र के लौटने से परिजनों ने ली राहत की सांस
- कचहरी से लौटते समय परिजनों ने अपहरण की जताई थी आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। लापता बिधूना के लोहा व्यापारी धमेंद्र गुप्ता का पुत्र रिषभ रविवार को घर लौट आया। घर आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। रिषभ ने बताया कि वो शानदार जिंदगी जीना चाहता है, मौज मस्ती करना चाहता है। इसलिए वो घर से अच्छी खासी रकम लेकर मौज-मस्ती के इरादे से बिना किसी को बताए भाग गया था। इतने दिनों उसने आगरा और दिल्ली की सैर की और जमकर मौज-मस्ती की।
मालूूम हो कि बिधूना निवासी लोहा व्यवसाई धर्मेंद्र गुप्ता के पुत्र रिषभ गुप्ता एक पखवारे पहले झगड़े के एक मामले में कचहरी वकील से मुकदमे की नकल लेने आया था। जहां से वापस घर नहीं पहुंचा। इस प्रकरण में रिषभ के पिता की ओर से कोतवाली पुलिस को पुत्र के अपहरण होने की बात कही गई थी। जिसमें कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने पुलिस की दो टीमें गठित कर युवक की तलाश में पहले आगरा भेजा लेकिन वहां टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक टीम दिल्ली पहुंची। जहां युवक रिषभ के एक होटल में होने के सुराग लगे। हालांकि पुलिस जब तक पहुंचती तब तक रिषभ वहां से चला गया। दो दिन पहले ही रिषभ अपने घर वापस लौटा है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिषभ लक्जरी जीवन जीने की चाह रखता है। लेकिन उसके पिता से कोई सहयोग नहीं मिलता। जिस कारण से वह एक पखवारे पहले घर से पर्याप्त धनराशि लेकर निकला और फिर उसने पहले आगरा में और बाद में दिल्ली में खूब ऐश फरमाया। उधर पुलिस युवक से पूछतांछ करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक के वापस आने की जानकारी मिली है। पुलिस युवक से पूछतांछ करने का प्रयास कर रही है। लड़के की खोजबीन में सर्विलांस टीम के प्रभारी एसआई मो. शाकिर व एक्सपर्ट धर्मेद्र कुमार व कोतवाली एसआई जीतेन्द्र सिंह यादव की सक्रियता के चलते रिषभ बरामद हो सका।