{"_id":"59d91d074f1c1b7a548b6383","slug":"131507400967-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या कर शव नाले में फेंका
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र स्थित नाले में किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। किशोर के सिर पर गहरी चोट के निशान और उसके मुंह से भी खून निकल रहा था। परिजनों ने गांव के ही एक अधेड़ पर कुकर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सीओ रुक्मिणी का कहना है कि फिलहाल हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुकर्म की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ाई जाएगी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्राम कैलिया निवासी पवन (11) पुत्र मिट्ठूलाल अपने बड़े भाई आशीष व अन्य मित्रों के साथ हार में भैंसें चराने गया था। दोपहर बाद पवन ने भाई आशीष से घर जाने को कहा और बोला कि वह भैंसें चराकर शाम को घर आएगा। शाम पांच बजे जब पवन घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई आशीष उसे देखने पहुंचा। आशीष ने देखा कि भैंसें तो चर रहीं हैं पर पवन का कहीं नहीं है।
काफी देर तक खोजबीन करने के बाद आशीष भैंसें लेकर घर आ गया और पिता को सारी बात बताई। इसके बाद देर रात परिजन उसे खोजने निकले और काफी देर बाद उन्हें गंदे नाले के किनारे पवन की चप्पलें मिल गईं और थोड़ी दूरी पर पवन का शव भी गंदे नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
एसओ प्रभुनाथ के मुताबिक मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। पवन के पिता मिट्ठूलाल की तहरीर पर गांव के ही वनमाली पुत्र कम्मोद निवासी कैलिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पवन के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी वनमाली का चरित्र ठीक नहीं है, अनुमान है कि उसने पवन के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या की हो। सीओ रुक्मिणी वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुकर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-परिजनों ने अधेड़ पर दर्ज कराई रिपोर्ट
-कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो