{"_id":"5b81a7f742c792464c73dfe8","slug":"121535223799-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव में हुई मारपीट में 17 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर के चुनाव में हुई मारपीट में 17 नामजद
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बेरीधनकर गांव में कोटेदार के चुनाव के लिए आए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत सचिव ने गांव के आरोपियों के नाम बताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। अजीतमल क्षेत्र के बेरीधनकर गांव में शुक्रवार को 2016 से निलंबित चल रही राशन दुकान का चयन होना था।
इसके लिए विकास खंड कार्यालय अजीतमल से सहायक खंड विकास अधिकारी रामनरेश, एडीओ पंचायत सुरेश पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव अरुण तिवारी, पंचायत मित्र शिवम कुमार, सतीश कुमार और रविंद्र वर्मा चुनाव कराने पहुंचे थे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर सुरेंद्र, हरिओम, जगदीश, शिवकुमार और अवधेश कुमार ने पर्चा भरा। इसके बाद जगदीश, शिवकुमार और अवधेश ने नाम वापस ले लिया।
चुनाव मैदान में सिर्फ हरिओम और सुरेंद्र ही बचे थे। चुनाव की पूरी वीडियोग्राफी ब्लॉक के कर्मचारी द्वारा की जा रही थी। उस वीडियोग्राफी का एक प्रत्याशी ने विरोध किया। इस बात पर हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों के एक धड़े ने पंचायत मित्र शिवम कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी दुर्गानगर इटावा, अरुण तिवारी पुत्र जितेंद्र नाथ तिवारी निवासी सैनिक कालोनी, सतीश कुमार पुत्र ध्यानपाल निवासी खरगे का पुरवा को पीट दिया। मोबाइल, कैमरा और रजिस्टर भी ले गए।
विज्ञापन
इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव अरुण तिवारी ने शनिवार को कोतवाली अजीतमल में गांव के 17 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। नामजद लोगों में गांव निवासी राम नरेश पुत्र देवीदयाल, वीरेंद्र पुत्र रामस्वरूप, विपिन कुमार पुत्र सुभाषचंद्र, जितेंद्र कुमार पुत्र रामऔतार, संतोष कुमार पुत्र पुत्तूलाल, सुरेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार, आशीष कुमार पुत्र राकेश कुमार, विवेक कुमार पुत्र कैलाश तिवारी, अंकित पुत्र राजेंद्र, जितेंद्र कुमार पुत्र भगवतदयाल, जितेंद्र पुत्र रामऔतार, दीपक कुमार पुत्र शैलेंद्र, अर्पित पुत्र शिवनारायन, शिवम पुत्र शिवनारायन, शिववीर पुत्र राकेशचंद्र, आलोक पुत्र सुभाषचंद्र, अंशू पुत्र शिवकुमार शामिल हैं।
इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, अनुचित कार्य के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने, जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, रजिस्टर, कैमरा, मोबाइल छीनने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इनसेट----
ब्लॉक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
सातों ब्लॉक के कर्मचारियों ने अजीतमल ब्लॉक में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। विकास खंड के बेरीधनकर गांव में राशन डीलर के चुनाव के दौरान मारपीट को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ ने कामकाज का बहिष्कार कर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बेरीधनकर गांव में हुई कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। सुरक्षा के लिए वहां पर सिर्फ दो सिपाहियों की तैनाती की गई थी, जो अराजकतत्वों को रोकने में नाकामयाब रहे। सहायक खंड विकास अधिकारी सुरेश पांडेय ने कहा इन हालातों में ब्लॉक के कर्मचारी काम नही पर पाएंगे। आगे अन्य गांव में होने वाले चुनाव को ब्लॉक के कर्मचारी नहीं करा पाएंगे। पंचायत मित्र अरविंद कटियार ने कहा जब तक पुलिस प्रशासन हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करेगा, तब तक ब्लॉक में कामकाज नहीं होगा। इस मौके पर राम सिंह, सौरभ यादव, शांतनु दुबे, राजेश कुमार, अतुल मिश्रा शैलेंद्र कुमार, विजय प्रताप, राधा देवी, अनीता, कमलेश कुमार, संजय सिंह, निर्मल अवस्थी, शिखा चतुर्वेदी आदि समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।