{"_id":"5b6de0694f1c1bed238b5c01","slug":"121533927529-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से मना करने पर हुए विवाद में महिला ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके जाने से मना करने पर हुए विवाद में महिला ने फांसी लगा जान दी
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पति के मायके जाने से मना करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम इंगुठिया निवासी केशकली (53) पत्नी सिद्ध गोपाल का गुरुवार को अपने पति व पुत्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने केशकली के मायके जाने पर ऐतराज जताया। गुरुवार की रात में जब सभी लोग सो गए तब केशकली घर में बने भूसे के कमरे में जाकर छत के लेंटर पर लगे लोहे के पाइप सहारे रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई।
सुबह पति सिद्ध गोपाल जानवरों को चारा देने के लिए भूसा घर में गया तो वहां उसे केशकली फांसी पर झूलती मिली। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सीओ सिटी सौदान सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने मृृतका के परिवार से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला को मायके जाने से मना करने की बात सामने आई है। पति-पत्नी के बीच पहले से ही कुछ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। मृतका की शादी को 33 साल हो चुके हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हकीकत सामने आएगी।