फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फार्म हाउस से 28 पेटी शराब बरामद

फार्म हाउस से 28 पेटी शराब बरामद

Fri, 12 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फार्म हाउस से 28 पेटी शराब बरामद
उरई। पुलिस व स्वाट टीम ने मध्यप्रदेश की 28 पेटी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


शहर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि राजेंद्र नगर स्थित दूध डेयरी के पास कुछ लोग अवैध रूप से लाई गई शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। इस पर उन्होंने उपनिरीक्षक महेश कुमार दुबे व स्वाट टीम प्रभारी के साथ डेयरी के पास स्थित फार्म हाउस में दबिश दी।
विज्ञापन


फार्म हाउस में 28 पेटी एमपी में निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पुष्पेंद्र राजपूत निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर व लखन शर्मा निवासी करमेर रोड को पकड़ा जबकि एक आरोपी शंकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो इलाके में पहले भी कई बार अवैध रूप से लाई गई शराब का जखीरा पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों से सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है। दबिश देने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरपाल सिंह, शैलेंद्र चौहान, रवि भदौरिया, मनोज कुमार, नीतू कुमार कर्मवीर सिंह, जगदीश गौरव वाजपेई, पवन कुमार, स्वाट के राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed