{"_id":"59a071404f1c1bcc4c8b47aa","slug":"11503686976-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी कराने में जेई व लाइनमेन को किया गया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी कराने में जेई व लाइनमेन को किया गया निलंबित
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिधूना क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर में चोरी से बिजली जलते मिलने पर विभागीय जांच में जेई व लाइनमैन को दोषी माना गया। आरोप है कि इन्हीं की मिलीभगत से कोल्ड स्टोर में चोरी से बिजली चलाई जा रही थी। गुरुवार को एक्सईएन ने टीम व पुलिस फोर्स के साथ आर रतन कोल्ड स्टोर पर छापेमारी कर चोरी से बिजली चलते हुए पकड़ी थी। कोल्ड स्टोर के नाम पर कोई बिजली कनेक्शन नहीं है।
इस पर पहले एक करोड़ 96 लाख का जुर्माना हो चुका था। इसके बाद भी चोरी से बिजली चल रही थी। इस मामले में विभागीय जांच में प्रथमदृष्टया जेई सुधीर सिंह गौतम व लाइनमैन गोरेलाल दोषी मिले। आरोप है कि इनके क्षेत्र में इतनी बड़ी बिजली चोरी हो रही थी और इन्हें भनक तक नहीं थी।
एक्सईएन चंदन कुमार की रिपोर्ट पर अधीक्षण अभियंता अजय कपूर ने दोनों को लापरवाह मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। इस संबंध में एक्सईएन ने बताया कि जेई को निलंबित कर वितरण खंड औरैया संबद्ध किया गया है। लाइनमैन को निलंबित कर वितरण खंड दिबियापुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
-इन्हीं की मिलीभगत से कोल्ड स्टोर में चोरी से बिजली चलाई जा रही थी