{"_id":"5aaeb3e84f1c1bb0758b612b","slug":"111521398760-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, फेंका
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। एक गांव निवासी अविवाहित किशोरी ने बच्चे को जन्म देने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर नवजात शिशु को रात में गांव के बाहर फेंक दिया। रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बच्चे को देखा तो हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही आरोपी प्रेमी घर से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी व नवजात को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एट एसओ चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेमी शारीरिक संबंध बनाता रहा और बच्चा होने पर उसे फेंक दिया। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है।
एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोस में रहने वाले युवक से पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने किशोरी से शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। किशोरी की मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, जिससे वह घर में ही रहती है। पिता मजदूरी के लिए बाहर रहता है। इसी का फायदा युवक ने उठाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई।
उसने यह बात छिपाए रखी और घर से निकलना बंद कर दिया। शनिवार की रात किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। यह बात उसने फोन पर युवक को बताई। वह तुरंत किशोरी के घर गया और नवजात शिशु को लेकर सड़क किनारे फेंक आया। सुबह शौच को जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों से एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। वह उस ओर गए तो एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा पड़ा था।
विज्ञापन
ग्रामीण बच्चे को उठाकर गांव पहुंचे और पूरे गांव में तहकीकात की तो पूरा मामला सामने आ गया। उधर, खबर फैलते ही आरोपी घर से भाग निकला। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर किशोरी व नवजात शिशु को जिला महिला अस्पताल भेज भर्ती कराया। उधर, जानकारी पाकर पहुंचे किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, प्रेमी फरार
अमर उजाला ब्यूरो