{"_id":"5a8b07ea4f1c1b8e238b982b","slug":"101519060970-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लुटेरा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लुटेरा, दो फरार
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के रतनपुर समायन गांव के पास एक हफ्ते पहले महिलाओं से जेवर लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
कोतवाली में सोमवार को आयोजित वार्ता के दौरान एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि एसपी संजीव त्यागी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एरवाकटरा एसओ राजदेव राम प्रजापति की गठित टीम ने 9 फरवरी को क्षेत्र के सुल्तानपुर मोड के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। एएसपी ने बताया कि विगत 9 फरवरी को शिवपाल निवासी गुनामी नगला थाना एलाऊ जिला मैनपुरी पत्नी अंजना व भाभी नीलम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में रतनपुर समायन जा रहे थे। तभी एक काली पैशन प्रो बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्हें रोकते हुए तमंचा के बल पर अंजना व नीलम की अंगूठी, चेन, कान के झाले आदि जेवर लूट लिए। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल आरोपी अवनीश यादव निवासी कुचैला थाना एरवाकटरा को तमंचा कारतूस व घटना में लूटी गई अंगूठी के साथ बंद पड़े नवीन सीएचसी उमरैन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मौके से दो अन्य साथी आलोक व टिंकू फरार हो गए। एएसपी फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
- पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लुटेरा, दो फरार
- एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने की थी लूट
फोटो19एयूआरपी06- पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम।