फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,stole,auraiya

दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime,stole,auraiya
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के लहरापुर स्थित एक किराने की दुकान का शनिवार रात ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने चोरी की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

लहरापुर निवासी अमरेश कस्बे में ही किराने की थोक दुकान किए हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। गोलक से दो लाख रुपये गायब थे। काफी सामान भी गायब था। जिसकी जानकारी अमरेश ने पड़ोसियों, स्थानीय व्यापारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दरोगा योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। अमरेश ने दरोगा योगेंद्र सिंह को बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान से रुपये और हजारों कीमत का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। इधर दुकान में हुई चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की चोरी से खुली रात में गश्त की पोल
सहायल (औरैया)। शनिवार रात किराना दुकान में हुई चोरी से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मचा है। लहरापुर निवासी अमरेश की दुकान में हुई चोरी से रात में होने वाली गश्त की पोल खुल गई है। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि रात के समय क्षेत्र में गश्त नहीं होती है। दुकानदारों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताते हुए शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। खुलासा न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही। कस्बा निवासी व्यापारी शंकर गुप्ता, पिंकू दुबे, संदीप गुप्ता, बॉबी तिवारी ने पुलिस महकमे के अधिकारियों से रात के समय गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed