फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,chapa,auraiya

6500 लीटर लहन व 100 लीटर शराब पकड़ी, आठ दबोचे

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime,chapa,auraiya
बिधूना (औरैया)। कस्बे के आदर्श नगर में काफी दिनों से अवैध शराब का धंधा फलफूल रहा था। पुलिस और आबकारी विभाग ने कई बार छापा मारा, लेकिन अवैध शराब के धंधे पर लगाम नहीं लगी। बुधवार को एसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला। जिसमें पुलिस ने छापा मारकर छह महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 6500 लीटर लहन व 100 लीटर शराब पकड़ी। पकड़े गए लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बिधूना थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बुधवार को टीम के साथ आदर्श नगर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई घरों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, लहन और कच्ची शराब बरामद हुई। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया छापे के दौरान कई भट्टियां भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से कमलेश कुमारी, शारदा देवी, राजवती, मुन्नी देवी, पांचुड़ी, रजनी उर्फ पूनम, अरविंद व नेता को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर कच्ची शराब, 6500 लीटर लहन, आठ शराब बनाने की भट्ठियां, लोहे के पीपे आदि सामग्री बरामद हुई है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों के लोग छतों से भागे
कस्बे में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से चल रहा है। सस्ते दामों पर बिकने वाली कच्ची शराब खरीदने के लिए के लिए लोग आदर्श नगर में जमा होते हैं। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस अनजान थी। बुधवार को जब छापा मारा तो पुलिस की लचर कार्रवाई से कई माफिया घरों की छत से कूदकर भाग निकले। इधर इस कार्रवाई के बाद शराब का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed