फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

Auraiya News: औरैयाः हत्या कर किसान का शव फेंका

Mon, 28 Nov 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-28एयूआरपी-05- घटना स्थल पर जांच करते एएसपी शिष्यपाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। किसान की हत्या कर शव बंबा पटरी किनारे फेंक दिया गया। मृतक के गले में गमछा कसा हुआ था और चोट के निशान थे। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुठर्रा निवासी राजकुमार उर्फ छुन्नू कोरी (44) किसान था। वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम सात बजे ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने बाइक से दिबियापुर के एक पेट्रोल पंप पर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने और फोन न उठने पर परिजनों को चिंता हुई। भाई चंद्रप्रकाश और भतीजे शिवम ने उसकी तलाश शुरू की तो रात 12 बजे राजकुमार की बाइक बैसुंधरा व दूल्हारॉय का पुरवा गांव के बीच बंबा की पटरी के किनारे खड़ी मिली। बाइक पर ही डीजल का कैन बंधा था।
विज्ञापन

बाद में बंबा की पटरी के किनारे उसका शव मिला। गले में गमछा कसा था और चोट के निशान थे। अजीतमल सीओ सुरेंद्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह एएसपी शिष्यपाल ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के नरेश कठेरिया से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर नरेश व उसके पुत्र आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने नरेश कठेरिया, दो पुत्र धर्मेंद्र उर्फ डीपी, गुलशन और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
मृतक राजकुमार की अपनी पत्नी रेशमा से नहीं बन रही थी। इसलिए 10 साल से पत्नी अपने मायके में रह रही है। राजकुमार का एक पुत्र गोलू (17) भी अपनी मां के साथ ही ननिहाल में रहता है।

मृतक राजकुमार के पिता ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपियों ने तीन माह पहले उसके बेटे समेत चार लोगों पर छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद से लगातार आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दी रहे थे।

फोटो-28एयूआरपी-06- मृतक राजकुमार की फाइल फोटो

फोटो-28एयूआरपी-06- मृतक राजकुमार की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed