{"_id":"60db56ae8ebc3e771a30bd85","slug":"crime-auraiya-news-knp63725848","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर घर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर आरोपी, उसके बहनोई और एक अन्य ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
गांव निवासी नाबालिग सोमवार को दोपहर घर में अकेली थी। पिता खेत पर गए थे और मां श्रमिक कार्ड के काम से औरैया गई थी। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इटावा जिले के दिवरिया गांव निवासी नरेश का साला खिल्लू घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध पर उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इस बीच मां के पहुंचने पर वह भाग गया। आरोपी का मोबाइल उसके घर में छूट गया था। मां ने खिल्लू के बहनोई नरेश के घर जाकर शिकायत की। इस पर वहां मौजूद नरेश व उसके भाई नरेंद्र ने मां के साथ गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने खिल्लू, नरेश व नरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मारपीट और धमकी देने के मामले में दो अन्य आरोपियों को शामिल किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।