{"_id":"60ad39f98ebc3e865a2386d3","slug":"crime-auraiya-news-knp6303979123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस से नकदी जेवरात भरा पर्स चोरी पर जीआरपी कानपुर को जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस से नकदी जेवरात भरा पर्स चोरी पर जीआरपी कानपुर को जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फरक्का एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रही दिल्ली निवासी महिला के जेवरात, नकदी, मोबाइल, पर्स 10 मई को चोरी हो गए। पीड़िता ने लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पहले मामला इटावा जीआरपी स्थानांतरित कर दिया गया था। अब जांच कानपुर जीआरपी को सौंपी गई है।
ओल्ड इलाहाबाद बैंक दिल्ली-36 में रहने वाली नीरजा पांडेय 10 मई की रात दिल्ली से लखनऊ स्थित अपने पैतृक घर ग्राम गोपालपुर बसोहरी गोसाईगंज बच्चों के साथ फरक्का एक्सप्रेस से जा रही थीं। उन्होंने चारबाग लखनऊ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेलवे स्टेशन इटावा एवं कानपुर के बीच फफूंद स्टेशन के आउटर पर किसी व्यक्ति ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 21 हजार 500 रुपये, तीन अंगुठियां, एक इयररिंग समेत काफी सामान था। घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई थी। मामला इटावा जीआरपी को स्थानांतरित किया गया।
इस पर मामले की जांच फफूंद जीआरपी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम के अनुसार जांच में पता चला कि घटना वाले दिन फरक्का एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन से तीन बजकर 48 पर नान स्टाप गुजरी थी। क्योंकि पीड़िता ने बताया कि घटना का समय सुबह चार बजे था। इसलिए घटना के समय ट्रेन परजनी और झींझक के बीच रही होगी। इस पर मामले की विवेचना कानपुर जीआरपी के लिए स्थानांतरित कर दी गई है।