{"_id":"5fb80e0d8ebc3e67a03367e8","slug":"crime-auraiya-news-knp5953205174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाले को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाले को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरका की मडै़या निवासी एक युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया। आरोपी युवक पर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
पार्सल में विदेशी करेंसी आने की बात कहकर अपने खाते में महिला से ऑनलाइन 28 लाख रुपये ट्रांसफार्मर कराकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को औरैया के गांव खरका की मडै़या से पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी महिला जूही को गांव खरका की मडै़या निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिवकुमार सिंह ने अक्तूबर में फोन करके एक पार्सल आने की जानकारी दी। बताया कि पार्सल में करेंसी भेजी गई है। लेकिन पार्सल आपको तभी मिलेगा जब आप मेरे खाते में रुपये ट्रांसफर करेंगी। इस मामले में आरोपी ने पहले महिला से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
इसके बाद महिला को अपनी बातों में फंसाते हुए धीरे-धीरे अपने खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। मामला गड़बड़ देख पीड़ित महिला ने मुंबई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महाराष्ट्र पुलिस शुक्रवार को औरैया पहुंची। देवकली चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र कुमार की मदद से पकड़ लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक को रिमांड लेने को न्यायालय में पेश किया है।