{"_id":"5faed0558ebc3e9b7766a698","slug":"crime-auraiya-news-knp5942044195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, चार हिरासत में
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बेरी धनकर गांव में गुरुवार की संतोष पाल की गोली मारकर हत्या के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी चचेरे भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली सिर और एक सीने में लगने की बात सामने आई है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात है।
गुरुवार देर रात गांव बेरी धनगर में नशेबाजी के चलते लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से हुई संतोष पाल की मौत के मामले में उसके चचेरे भाई श्रीप्रकाश पाल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चचेरे भाई की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश देने में लगी हुई है। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस हत्यारोपी के संबंध में पूछताछ करने में जुटी हुई है।
गुरुवार की शाम मृतक संतोष पाल परिवार के लोगों के साथ खाना-खाने की तैयारी कर रहा था। तभी किसी बात को लेकर उसका अपने चचेरे भाई श्रीप्रकाश पाल से आपसी विवाद हो गया था। बताया कि विवाद के कुछ देर बाद मृतक आरोपी के घर की तरफ गया था। यहां हत्यारोपी ने गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गया प्रसाद ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार पाल की तहरीर के आधार पर चचेरे भाई श्रीप्रकाश पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।