फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

शादी के दो माह बाद संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 03 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे सास, ससुर ने ग्रामीणों के सहयोग से फंदे से उतारा। सूचना पर ट्रैक्टर में भरकर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर सास, ससुर व ननद को जमकर पीटा। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जालौन के थाना कालपी के मोहल्ला नई बस्ती निषाद नगर निवासी संतोष निषाद ने 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका उर्फ प्रेमका की शादी 28 जून 2020 को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के मजरा रामनगर निवासी श्रीपाल निषाद के पुत्र राममिलन के साथ की थी। शादी के पंद्रह दिन बाद राममिलन पत्नी को घर छोड़कर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चला गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को मृतका ने पति को फोन किया और साथ ले जाने के लिए कहा। इस पर उसकी पति से फोन पर कुछ कहासुनी भी हुई। शनिवार सुबह जब ससुराली जन खेतों पर बाजरा काटने चले गए, तो उसने घर के अंदर कमरे की छत में फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर घर के लोगों के वापस आने पर कमरे की कुंडी अंदर से बंद देख उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि प्रियंका फंदे पर है। ससुर व सास ने गांव वालों के सहयोग से उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, नायब तहसीलदार पवन कुमार, एसओ राजेश सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल की।

इसी बीच भारी तादाद में ट्रैक्टर से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और शव देख हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे और मृतका के ससुर, सास श्रीकुमारी व ननद श्रीदेवी से मारपीट करते हुए उन्हें जमकर पीटा। मृतका के पिता संतोष कुमार ने हत्या का अंदेशा जताया है। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed