फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

तीन बच्चियों के साथ मां के शव एक फंदे से लटके मिले

Fri, 02 Oct 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। सेहुद गांव में गुरुवार को नवजात समेत तीन बेटियों के साथ मां का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी से लटकता मिला। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ व दिबियापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत महिला के भाई ने आरोप लगाया कि लगातार तीन बेटियां होने पर पति व ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेहुद गांव निवासी कुलदीप पुत्र कैलाशबाबू मेहनत मजदूरी करता है। गुरुवार को सुबह वह पड़ोस के गांव गुमानी का पुर्वा में मजदूरी करने गया था। दिन में 11 बजे घर लौटने पर कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के घर से अपने घर के आंगन में कूदकर देखा तो कमरे में साड़ी के अलग-अलग छोर पर पत्नी साधना देवी (28), बेटी गुंजन (7), अंजुम (3) और ओजस्विनी (21 दिन) के शव लटके थे। यह नजारा देख कुलदीप के होश उड़ गए और वह चीखता हुआ बाहर की ओर भागा। जानकारी मिलते ही एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के साथ फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी सुनीति ने बताया कि महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड किया है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का मामला लग रहा है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मृतक साधना देवी के भाई बृज विहारी पुत्र सिपाहीलाल निवासी अमानपुर सहायल ने पति कुलदीप, सास बिटोलीदेवी, ससुर कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन का पति कुलदीप के साथ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। समझौता होने पर बहन अपने पति के साथ पिछले एक वर्ष से रह रही थी। तीन बेटियां पैदा होने के कारण पति के साथ लड़ाई झगड़ा होता था। ससुराल वालों ने बहन एवं भांजियों की हत्या कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed