{"_id":"5f760ca08ebc3e9bbb18c8c0","slug":"crime-auraiya-news-knp5859511100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे दो युवकों ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे दो युवकों ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो गांवों में दिल्ली से लौटे दो युवकों ने बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी अशोक कुमार शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र अगम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले घर पर आया था। बुधवार की शाम अगम खाना खाकर अपने दूसरे मकान में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना ही खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने परिजनों से नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने बताया कि पड़ोस की महिला से प्रेम संबंध थे। कुछ माह पूर्व भी ट्रेन से कटने के लिए अछल्दा गया था।
दूसरी घटना भिखरा सराय गांव की है। हरवंश सिंह सेंगर का पुत्र यशपाल (39) दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते 6 माह पूर्व घर आ गया था। बुधवार को यशपाल देर शाम शराब के नशे में घर आया तो विवाद हो गया। यशपाल खाना खाकर घर के अंदर कमरे में सोने चला गया, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे आंगन में लेट गए। सुबह नहीं उठने पर परिजन गए तो दरवाजा बंद था। जंगले से झांक कर देखा तो यशपाल का शव बेड के ऊपर कुंडे से लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर यशपाल के शव को फंदे से उतारकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।