{"_id":"5f57cd288ebc3e54d55727c5","slug":"crime-auraiya-news-knp5815127117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिगों पर थर्ड डिग्री का प्रयोग करने के मामले में पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। इसके लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं।
18 अगस्त को घर से सामान लेने की बात कहकर निकले अजय पुत्र पातीराम का शव पुलिस ने 23 अगस्त को पुरहा नदी से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्तों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। पूछताछ के दौरान पुलिस पर नाबालिग दोस्तों पर थर्ड डिग्री का प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में आईजी मोहित अग्रवाल ने इस प्रकरण की औरैया पुलिस से जानकारी लेने के बाद बताया था कि अभी इसकी जांच चल रही है। यदि पूछताछ को कोतवाली लाए गए नाबालिगों पर थर्ड डिग्री का उपयोग किए जाने की बात जांच में सामने आती है तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस पर लग रहे आरोपों के संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने वायरल वीडियो की सच्चाई पर सवाल खड़े करते हुए आरोपों को सिरे से नकारा गया था। साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ के लिए परिजनों के साथ कोतवाली आए नाबालिगों से हकीकत का खुलासा कराने को उनका पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने की बात कही थी। एएसपी के पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने के निर्देश के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कोर्ट से अनुमति मांगने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि नाबालिगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति मांगनी होगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही यह टेस्ट कराया जा सकेगा। इसमें काफी समय लग जाएगा। इस टेस्ट को कराए जाने को लेकर कोर्ट में अनुमति मांगने को लेकर दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं।