फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

नहर में बहते मिले युवक और युवती के शव

Tue, 08 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। निचली गंग नहर में मंगलवार को दो शव उतराते हुए मिले, इससे सनसनी फैल गई। इसमें युवक का शव घसारा पुल और युवती का अछल्दा पुल के नीचे मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकलवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बे में दोपहर को लोगों ने निचली गंग नहर में युवती का शव देखा। युवती का शव नहर में फंसा हुआ था, युवती के पैर के ऊपर का हिस्सा गला हुआ लग रहा था, उम्र अनुमानित लगभग 19 साल होगी। उसके शरीर पर गुलाबी सलवार था।
विज्ञापन

वहीं, युवक का शव अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा गांव में इसी नहर में मिला। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसकी उम्र लगभग 22 साल आंकी जा रही। दोनों शवों का चेहरा पूरी तरह से गल चुका है। इससे इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। दोनों शव लगभग सात से आठ दिन तक पानी में रहने के कारण सड़ चुके हैं। वहीं, थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया है कि शवों को बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed