{"_id":"5f57cc5c8ebc3e6158494077","slug":"crime-auraiya-news-knp5815123197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक परिसर के पास खड़ी एक सफेद रंग की बोलेरो से सोमवार को नकली नोट के संदेह में बरामद किए रुपयों के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मौके से हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर के नजदीक कुएं के पास खड़ी एक बोलेरो कार से इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज एसआई कालीचरन ने गत्ते के अंदर रखे नकली नोट बरामद किए थे। इसमें शुरूआती दौर में बिना गिनती किए पुलिस ने 2.60 लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। देर रात नकली नोटों की हुई गिनती में एक लाख 97 हजार नौ सौ रुपये पाए गए।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि पूरे प्रकरण में पुलिस अभी जांच में लगी हुई है। कार में नकली नोट कहां से आए यह एक पहेली बना हुआ है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस मौके से हिरासत में लिए गए दो लोगों से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।