{"_id":"5f4fdfd18ebc3e530e3ce6b7","slug":"crime-auraiya-news-knp5803497161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत छ जुआ खेलते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान समेत छ जुआ खेलते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के बेलूपुर ग्राम प्रधान संजय शुक्ला समेत छह को पुलिस ने बुधवार की शाम जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि रविवार को प्रधान संजय शुक्ला का जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने भी प्रकाशित किया था। प्रधान पहले भी कई मामले में जेल भी जा चुका है। बुधवार को थाने के उपनिरीक्षक सत्य नारायण ने करीब 4 बजे भूसा कूप की आड़ में ग्राम बेलूपुर में प्रधान संजय शुक्ला पुत्र कन्हैया लाल शुक्ला, अजय पाल पुत्र सीताराम , होमेश चन्द्र पुत्र दुर्गेश चंद्र , राम कुमार पुत्र गंगा सहाय, छोटे पुत्र राम सनेही व अंशुल पुत्र ओंकार नाथ तिवारी को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। मौके से 1500 रुपये और ताश की गड्डी भी मिली। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि जुआ खेलते हुए प्रधान समेत उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।