फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एजेंट का रेल ट्रैक पर शव मिलने के मामले की गुत्थी उलझी

Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे का रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिलने के बाद परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर कहा कि गायब मनोज शुक्रवार की सुबह ही केंजरी रेलवे क्रासिंग से बाइक से अकेले एक ओर से दूसरी ओर जाते दिखाई दिए थे। इससे बीमा एजेंट के मौत की गुत्थी उलझती जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जिले की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया कि गायब मनोज शुक्रवार को अपनी बाइक के साथ घटनास्थल के पास की रेलवे क्रासिंग केंजरी से गुजरते हुए दिखाई दिए हैं। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि बीमा एजेंट मनोज दुबे का मोबाइल सोमवार की सुबह 10:05 बजे स्विच आफ हो गया था। शुक्रवार को केंजरी फाटक पर 7:56 बजे यह दिबियापुर की ओर क्रास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके 10 मिनट बाद 8 बजकर 12 मिनट पर दोबारा वापस जाते दिखाई दे रहे हैं घटनास्थल की तरफ। गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सभी परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद मनोज दुबे के साथ हुई घटना की गुत्थी हत्या एवं आत्महत्या के बीच उलझ गई है।
विज्ञापन

नगर के हरेक व्यक्ति यह जानने को बेताब दिखा कि यदि घटना के दिन ही सुबह के समय मनोज दुबे ने रेलवे क्रासिंग केंजरी पार की। तो आखिरकार चार दिनों तक मनोज दुबे कहां रहे, कहां खाना खाया और आखिरकार इतनी चेकिंग के बावजूद मनोज दुबे और उनकी बाइक पुलिस की नजर में क्यों नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग किसी भी कीमत पर मनोज दुबे के शव मिलने के मामले को ट्रेन एक्सीडेंट या आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद ही शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। मनोज के जानने वालों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर मनोज का क्षत विक्षत शव मिला। जेब में पेन लगा हुआ था। जबकि मोबाइल भी मिला है। दिन की घटना होने के कारण किसी ट्रेन के सामने आने पर उस ट्रेन के ड्राइवर द्वारा सूचना फफूंद रेलवे स्टेशन पर दी जानी चाहिए थे। जबकि ऐसा नहीं हुआ।

इस बीच मनोज दुबे के कई परिचितों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अधिकारियों को टैग कर ट्वीट किया। उनके परिचित अमित पांडेय ने ट्वीट कर कहा कि हत्या के केस को आत्महत्या बताकर परिवार एवं समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed