{"_id":"5f11ecef8ebc3e63dc765278","slug":"crime-auraiya-news-knp571778580","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर की तलाश को सोशल मीडिया का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर की तलाश को सोशल मीडिया का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपहृत लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर की है। लखनऊ, मथुरा व कानपुर देहात तलाश में गई टीमें खाली हाथ लौट चुकी हैं। अब पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। फोटो वायरल कर पब्लिक से सहयोग मांगा है।
एसपी सुनीति ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की सभी जगह सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक उसके संबंध में एक भी तथ्य हाथ नहीं लगा हैं। आसपास के जिलों में भी फोटो पहुंचाकर वहां के पुलिस महकमे के अधिकारियों से भी मदद ली जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटो के साथ प्रॉपर्टी डीलर का पूरा ब्यौरा वायरल कर उसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही प्रॉपर्टी डीलर का पता लगने की उम्मीद जताई है।
मालूम हो कि कानपुर देहात जिले के लक्ष्मणपुर मिलकपुर के मूल निवासी अमित दुबे लखनऊ में पिछले दस सालों से रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पांच जुलाई की सुबह लगभग सात बजे उनकी कार दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। खाली कार में खून के निशान मिले थे। गाड़ी के शीशे बंद थे। अंदर चाबी भी लगी थी। गाड़ी के अंदर खून से सना एक रुमाल चालक सीट के नीचे पड़ा था। तो वहीं खून के धब्बे लगा एक कागज रखा था। पांच जुलाई को ही देर रात प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के पिता कमलेश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।