फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

अपहरण कर जबरन कराया बैनामा, ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला निवाजी के दबंगों ने एक किसान का अपहरण कर जबरन जमीन का बैनामा करा लिया है। इसके विरोध में पीड़ित ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर बैनामा निरस्त कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव नगला निवाजी निवासी रामानंद लोधी ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि 18 जून की रात लगभग साढ़े सात बजे मक्का के खेतों की रखवाली करते समय मुसेड़ा निवासी पांच दबंगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर लिया था। पुत्र की हत्या करने की धमकी देकर 15 जून को 15 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने केसीसी से ऋण लिया था, जिस कारण से जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा था। इस पर आरोपियों ने 22 जून को केसीसी के माध्यम से लिए गए ऋण का भुगतान बैंक में जमा किया। जमीन का बैनामा कराने के बाद उन लोगों ने उसे व पुत्र को छोड़ दिया। पीड़ित ने डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा जबरन जमीन का कराया गया बैनामा निरस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के ओमकार, निर्मल कुमार, प्रदीप कुमार, अवसान सिंह, जगदीश, राजेंद्र सिंह, पंचम सिंह, राजेश कुमार, विजय शंकर, धर्मेंद्र कुमार, श्रीकांत, शिवमंगल, अखिलेश कुमार, शिवकुमार व विशंभर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed