फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother in laws brutality in Auraiya Brother in law abducted tied to a neem tree and mercilessly beaten

औरैया में जीजा की गुंडई: साले को रास्ते से उठाया, नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, डायल 112 ने बचाई जान

Thu, 03 Sep 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 09:23 AM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ अभय तिवारी बुधवार सुबह बघुआ गांव के पास मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा था। तभी उसके जीजा विकास पांडे ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अपने घर के पास ले गए और नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
Brother in laws brutality in Auraiya Brother in law abducted tied to a neem tree and mercilessly beaten
पीड़ित युवक से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में रंजिश और वर्चस्व में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने पुरानी खुन्नस के चलते अपने ही साले को बीच रास्ते से अगवा कर लिया और अपने घर के पास ले जाकर उसे पेड़ से बांधकर साथियों संग लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना की जानकारी युवक के पिता को ग्रामीणों ने दी। पिता ने 1076 पर काल की मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को छुड़ाकर उसके पिता को सौंप दिया।

विज्ञापन

पीड़ित पिता ने अपने दामाद सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ अभय तिवारी पुत्र हरीशंकर तिवारी ने थाना में प्रार्थना पत्र दिया है कि बुधवार सुबह लगभग सवा 10 बजे वह बघुआ गांव में तिराहे के पास मेडिकल पर दवा लेने जा रहा था। तभी उसका जीजा विकास पांडे अपने लगभग 20 साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर आया।

विज्ञापन





नीम के पेड़ से बांधकर पीटा
अपने साले को उठाकर ले जाकर अजीतमल क्षेत्र के सेऊपर गांव स्थित अपने घर के पास पहले खेत मे जमकर पीटा। उसके बाद में नीम के पेड़ से बांधकर पीटा गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी युवक के पिता हरीशंकर को दी। उन्होंने 1076 पर कॉल की, तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने युवक को दोपहर लगभग ढाई बजे बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के विवाद से जुड़ी है रंजिश
वापस आने पर युवक ने अपने साथ जीजा सहित उनके अन्य साथियों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने की बात अपने परिजनों को बताई, तो पिता ने अछल्दा थाना पहुंचकर रात्रि में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि सावन माह में किंदरपुर गांव से तोता पुत्र जस्सू की डांक कावंड़ सिंघीरामपुर गई थी। उसी समय कांवड़ में शामिल होने जा रहे एक युवक अंशू के साथ जीजा का विवाद हो गया था।

विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया
इसमें जीजा के साले धर्मेंद्र ने अपने गांव के युवक का पक्ष लिया था। उसी रंजिश में जीजा ने अपने साले को पकड़कर अपने घर के पास ले जाकर मारपीट की है। वहीं, परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष माह मार्च में शालिनी की शादी विकास पांडे के साथ हुई थी। वह लगभग तीन माह से अपने मायके में रह रही है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद  पुलिस ने युवक का रात में ही सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed