फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 01 Jun 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
बेला (औरैया)। नौसारा गांव निवासी भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख बिधूना कौशलेंद्र सिंह राजपूत व उनके भाई रोहिताश राजपूत के खिलाफ बेला थाने की पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक इन पर कई संगीन मामले थाने में दर्ज है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिधूना में सपा के ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर बेला के नौसारा निवासी कौशलेंद्र सिंह राजपूत भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद कौशलेंद्र व उनके भाई रोहितास राजपूत, कस्बा निवासी अमर सिंह, विनीत कुमार के खिलाफ कस्बा निवासी श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने दुकान में घुसकर मारपीट करने व सड़क पर सामान फेंकने एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का पहला मुकदमा 25 दिसंबर 2018 को बेला थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पड़ोस की एक नाबालिग किशोरी को घर से उठा ले जाने के मामले में चर्चा में आए थे। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत की नवंबर 2019 में शादी तय हो जाने के बाद शादी के दो दिन पूर्व की ब्लॉक प्रमुख पड़ोस की एक नाबालिग को जबरन उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाबालिग के पिता ने ब्लॉक प्रमुख समेत भाई रोहिताश राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, राजकमल राजपूत, अरविंद राजपूत के खिलाफ 21 नवंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सभी आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर थे। इधर तत्कालीन थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने चार माह से फरार घोषित 10 हजार के इनामी ब्लॉक प्रमुख को हिरासत में लेकर किशोरी को बरामद कर 17 मार्च 2020 को ब्लॉक प्रमुख को जेल भेज दिया था। इसके अलावा गांव के ही एक व्यक्ति ने ब्लॉक प्रमुख के भाई रोहिताश राजपूत के विरुद्ध चार दिसंबर 2019 को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

बेला थाना के प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत व उनके भाई रोहिताश राजपूत के विरुद्ध सोमवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर कई मुकदमे हैं। इसी के चलते गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं, बिधूना के बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख को अभी बर्खास्त नहीं किया गया है। सिर्फ उनके प्रशासनिक अधिकार एसडीएम बिधूना को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed