{"_id":"5eceb3cb8ebc3e90a55e5546","slug":"crime-auraiya-news-knp5623598177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बैग में रखा एक लाख रुपया और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के बैग में रखा एक लाख रुपया और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ रोड स्थित महामाई पुलिया के पास ग्राम औतों के पूर्व प्रधान के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर एवं एक लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की है। हालांकि शाम तक तहरीर न देने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
मंगलवार की रात औंतो निवासी पूर्व प्रधान अनिल कुमार महामाई पुलिया के पास दिबियापुर रामगढ़ रोड पर स्थित अपने मकान के बरामदे में सो रहे थे। मकान में ही औतों गांव का एक बुजुर्ग सूबेदार दिवाकर भी सो रहा था। अनिल कुमार के अनुसार रात लगभग दो बजे उन्होंने सोचा कि अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा दें। उठकर देखा तो पास में रखा मोबाइल गायब था।
अंदर कमरे में जाकर देखा तो एक बैग गायब था। बैग में गेहूं बिक्री का एक लाख रुपया एवं एक लाइसेंसी रिवाल्वर रखी थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। अनिल कुमार पूर्व में औतों के दो बार प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी भाभी मिथलेश कुमारी प्रधान हैं। इस संबंध में हरचंदपुर चौकी इंचार्ज रामखिलाड़ी यादव ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।