फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बहन से विवाह न कराने पर संतोष को दी मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। गांव जगदीशपुर में बीते दिनों युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतक की बहन से शादी करना चाहता था, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

संतोष दोहरे जालौन जनपद के थाना कुठौद के गांव सियारी चेलापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर पर आया था। 25 मार्च को खेत से वापस लौटते समय वह गोली लगने से घायल हो गया था। घायल को सीएचसी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया था, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई महेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने टीम बनाकर इसका खुलासा करते हुये आरोपी काज उर्फ जितेंद्र पुत्र श्रीबाबू निवासी ग्राम जगदीशपुर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक संतोष की बहन से उसका पड़ोसी काजू उर्फ जितेंद्र शादी करना चाहता था। बहन की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी। आठ अप्रैल को उसकी गोद भराई होनी थी। लेकिन आरोपी जबरन उससे शादी करने की धमकी दे रहा था। 25 मार्च को खेतों में पानी लगाने गये संतोष को आरोपी मदद करने लगा और पानी लगाने वाला जीन का पाइप दबाकर काट दिया। तभी लाइट चली गयी। जब संतोष घर चलने लगा। तो आरोपी को मौका मिल गया। उसने पीछे से संतोष के गोली मार दी और तमंचा खेत में छिपा कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आरोपी खेत में छिपा तमंचा निकालकर गायब करने के उद्देश्य से खेत पर आया था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पूॅछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूला। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्ततमंचा व कारतूस का खाली खोखा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed