फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

किसान की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 05 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
सहायल/फफूंद। सौथरा अड्डा के पास सौथरा गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुरवा गंगू में हाईटेंशन लाइन में पक्षी टकराने से निकली चिंगारी खेत में गिरने से एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

सौथरा गांव निवासी भूरे रघुवंशी के गांव के स्थित खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गई है। रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से उसके गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान भूरे रघुवंशी ने बताया कि आग लगने की सूचना अभी किसी अधिकारी को नहीं दी है। आग लगने से पांच बीघा गेहूं में से डेढ़ बीघा जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

उधर, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुरवा गंगू में रविवार को दोपहर राजाराम पुत्र भजनलाल के खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन में पक्षी के टकराने से निकली चिंगारी खेत में गिरने से आग लग गई। आग लगने से राजाराम की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed