फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

औरैया के 34 विचाराधीन बंदी जिला जेल इटावा से रिहा

Sun, 29 Mar 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सात साल तक की सजा के आरोपित बंदियों की रिहाई के शासनादेश के तहत औरैया जिले के 34 बंदियों को रविवार जिला कारागार इटावा से रिहा कर दिया गया। इन बंदियों को रिहा करने से पहले उनका परीक्षण किया गया और इन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व प्रदेश सरकार के आदेश पर सात साल तक की सजा के आरोपित विचाराधीन बंदियों को जिला कारागार इटावा से रविवार को रिहा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष (जिला जज) प्रथमकांत, प्रभारी सचिव डॉ.सुरेश कुमार, रिमांड मजिस्ट्रेट सुरभी गुप्ता व लिपिक रिषभ पोरवाल ने जिला कारागार इटावा में इसी सूची में आने वाले कुल 34 जिला औरैया के बंदियों को अंडरटेकिंग व मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण पैनल लायर शिव शर्मा एडवोकेट ने बताया कि रिहा होने वाले बंदी गुड्डू उर्फ हमीर सिंह, सत्येंद्र कुमार, अखिलेश, अशोक कुमार, प्राणेश त्रिपाठी उर्फ मुनि, मो.वासू, अवनीश, गौरव मिश्रा, बृजेंद्र, सत्य प्रकाश, निर्भय सिंह, संजू, मोहन लाल गुप्ता, प्रेम शंकर, विनोद कुमार, महाराज सिंह, राजेंद्र कुमार, राम मोहन पोरवाल, अनूप, आशीष कुमार, राजेश कुमार, मानवेंद्र उर्फ गोलू, रामू, राजेश कुमार, रहीस कुरैशी, अवनीश उर्फ सुशील, मो.रऊफ उर्फ आजम, सनोज कुमार, मनोज कुमार, नेहरू लाल, कर्रार हुसैन, जर्रार हुसैन, कुलदीप यादव, रोहित उर्फ सोनू हैं। रिहा हुए सभी 34 बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए लॉक डाउन का पालन करने, समयावधि के बाद उपस्थित होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed