{"_id":"5e24a30b8ebc3e4aff7406ee","slug":"crime-auraiya-news-knp5394674183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। करीब साढ़े 7 बजे पड़ोस का युवक आदेश कुमार घर की दीवार फांद कर घर में घुस आया। आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर जब तक आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी घर की दीवार फांद कर भाग जाने में सफल रहा।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।