फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

महिला किसान की मौत पर पति ने छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। गांव कमलपुर में गुरुवार की खेत में महिला का शव मिलने के मामले में पति ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या करने की तहरीर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

कमलपुर गांव निवासी रामपाल सिंह नायक की पत्नी गायत्री देवी गांव में रहकर अपनी खेतीबाड़ी का काम देखती थी। पति दो बेटे और एक बेटी की पढ़ाई को लेकर उनके साथ औरैया में रहता है। गुरुवार की पात गायत्री सिंह अपने खेत में पानी लगाने गई थी। शुक्रवार को सुबह उसका शव खेत से करीब सौ मीटर दूर दूसरे खेत में मिला था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पति रामपाल नायक ने पत्नी की दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रामपाल ने बताया कि आरोपियों ने लगभग दो वर्ष पहले उसकी पत्नी गायत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी, इस घटना का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों ही मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इसकी पैरवी उसकी पत्नी ही कर रही थी।

पति ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। मुकदमों की रंजिश को लेकर गुरुवार की रात खेत पर पानी लगाने गई उसकी पत्नी की दुष्कर्म कर हत्या की गयी है। गायत्री की मौत को लेकर गांव में खामोशी छायी हुई है। कोई भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed