{"_id":"5e1a1c038ebc3e87984d491f","slug":"crime-auraiya-news-knp5378266112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़कर भाग रहे गोवंश लदे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़कर भाग रहे गोवंश लदे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। बमाइन चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात बैरियर को तोड़कर भाग रहे गोवंश से लदे दो ट्रकों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। दोनों ट्रकों में 26 गोवंश मिले हैं, इनमें ज्यादातर सांड़ हैं। पुलिस ने रात में ही दोनों ट्रकों के गोवंश नगरिया व वैशाली गोशाला में भेजा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ ने बताया कि गोशाला में ट्रकों से गोवंश को उतारने पर दम घुटने से नौ गोवंश मृत मिले हैं। खाली ट्रकों को थाने में जमाकर सीज करने की कार्रवाई की गई है।
बमाइन चौकी पर शुक्रवार की रात सिपाही प्रताप नारायण बैरियर पर तैनात था। तभी अयाना-जुहीखा रोड पर जालौन से आ रहे दो ट्रकों को उसने बैरियर पर रुकने का इशारा दिया। लेकिन ट्रक चालकों ने रफ्तार बढ़ाते हुए बैरियर तोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा कर कुछ दूर जाकर दोनों ट्रकों को पकड़ लिया। चालक ट्रक छोड़कर अकबरपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाने में जमा कराया है। एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोनों ट्रकों को थाने लाया गया है। दोनों ट्रकों में 26 गोवंश मिले हैं। जांच में पता चला है कि एक ट्रक दिलशाद अली निवासी रामपुर के नाम है, जबकि दूसरा ट्रक रउफ निवासी मुरादाबाद के नाम पर है।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश बाबू ने सीडीओ के आदेश पर दोनो ट्रकों को अछल्दा की अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पहुंचाया वहां गोवंशों को छोड़कर वापस दोनों ट्रकों को थाना अयाना में जमा कर सीज करने की कार्रवाई की गई है। दोनो ट्रकों को थाने के अंदर लाने के प्रयास में अयाना थाने का मेन गेट भी टूट गया, जिसे जेसीबी मंगाकर पूरा तुड़वा दिया है। एसओ अयाना का कहना है कि जल्द ही गेट का निर्माण कराया जाएगा।