{"_id":"5e1a1b538ebc3e87975ad891","slug":"crime-auraiya-news-knp5378254109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी में शुक्रवार को एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक व अखबार विक्रेता में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस पर शिक्षक ने मामले को तूल देते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पूछताछ में लेनदेन का मामला सामने आने पर एएसपी कमलेश दीक्षित ने शिकायतकर्ता शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। बाद में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
शुक्रवार की शाम मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार और अखबार विक्रेता मुन्ना खां में 30 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर शिक्षक ने अखबार विक्रेता को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह चुटहिल हो गया। रात में मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने शनिवार की सुबह आने के लिए कहकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया।
उधर, शिक्षक देवेंद्र का कहना है कि शनिवार को सुबह वह पेट्रोल लेने जा रहा था। रास्ते में अखबार विक्रेता मुन्ना खां ने अपने कुछ साथियों के साथ घेरकर उसके साथ मारपीट की। शिक्षक ने इस संबंध में कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि अखबार विक्रेता मुन्ना खां शुक्रवार को उनके घर आया था और उसका मजाक बनाने लगा। इस पर उसकी मुन्ना खां से लड़ाई हो गई। इसी बात को लेकर मुन्ना खां ने शनिवार को अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की। इस बीच हिंदू संगठनों के लोग कोतवाली पहुंच गए और घटना पर एतराज जताया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित ने शिक्षक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका अखबार विक्रेता मुन्ना खां से 30 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें उसने साथियों के साथ मिलकर से पीटा। यह सुनते ही एएसपी ने शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि शिक्षक देवेंद्र के साथ मारपीट के मामले में लेनदेन की बात सामने आई है। उन्होंने शिक्षक की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।