{"_id":"5de55e8a8ebc3e54eb2a8e00","slug":"crime-auraiya-news-knp529694469","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद भी चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद भी चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरूहाई में 10 दिन पहले किन्नर के घर से हुई नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी की घटना में आज तक खुलासा न होने से आक्रोशित ढाई दर्जन से अधिक किन्नरों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। लगभग एक घंटे चले इस घेराव में किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर किन्नरों ने तालियां बजाकर जमकर हंगामा किया। बाद में उप निरीक्षक के समझाने पर वह शांत होकर चले गए। इस मामले में किन्नरों ने जल्द खुलासा न होने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। हालांकि इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी बताए गए सभी युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
मोहल्ला गुरूहाई निवासी बबली किन्नर के घर से 22 नवंबर की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए थे। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अहम बात यह है कि घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी अभी तक खुलासा न होने से किन्नरों में आक्रोश व्याप्त था। सोमवार को पीड़ित किन्नरों ने आसपास जिले के किन्नरों की भीड़ के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान किन्नरों ने पुलिस से पकड़े गए आरोपियों से अभी तक घटना का खुलासा न कराए जाने व चोरी गए माल को बरामद न कराए जाने पर आक्रोश जताया।
अचानक आक्रोशित किन्नरों के कोतवाली का घेराव किए जाते देख मौजूद पुलिस कर्मी इधर-उधर निकल गए। इस दौरान किन्नरों ने इंस्पेक्टर कोतवाली को बुलाने को कहा लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। वहीं कोतवाली पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज अशोक पटेल से किन्नरों ने आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी घटना का खुलासा न किए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने आक्रोशित सिकंदरा किन्नर समाज अध्यक्ष गुड्ड़ी व पीड़िता बबली के साथ बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन मौजूद किन्नरों के द्वारा चोरी गए माल को बिना लिए वापस न जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
मामला शांत न होते देख कोतवाली उप निरीक्षक पान सिंह ने किन्नरों से बात कर उन्हें समझाया और एक घंटे के बाद कोतवाली इंस्पेक्टर से फोन पर बात करने की बात कहकर शांत कराया। इसके बाद किन्नर कोतवाली से रवाना हुए। इस दौरान घेराव करने वालों में उक्त लोगों के अलावा इटावा की रूबी हाजी, इकदिल की सन्नो, कालपी की शर्मीली, उरई की खुशबू सहित ढाई दर्जन से अधिक किन्नर शामिल रहे। इस मामले में जांच अधिकारी निझाई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने बताया कि रविवार की दोपहर दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।