फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दुकान के ताले तोड़ 45 हजार की नगदी समेत किया लाखों का माल पार

Mon, 02 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा-अटसू मार्ग पर रामपुर वैश्य गांव के पास रविवार की रात चोरों ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान समेत कई लाख का माल पार कर दिया। दुकानदार सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अछल्दा थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर के सुभाष चंद्र पुत्र महाराज सिंह की अछल्दा-अटसू मार्ग पर रामपुर वैश्य गांव के पास किराना की दुकान है। दुकान पर उनका भतीजा राहुल बैठता है। शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे उसकी मां विमला देवी की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर राहुल दुकान बंद करके मानिकपुर घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह राहुल दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर देखा तो नगदी व सामान गायब था। इसके बाद राहुल ने अपने चाचा सुभाष चंद्र को घटना की जानकारी दी। सुभाष चंद्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दुकान से एक क्विंटल तेल, इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक कांटा, दो क्विंटल चावल, चार पैकेट गेहूं व 45 हजार की नगदी समेत कई लाख का माल चोरी हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed