फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पांच दुकानों के निरीक्षण में आठ सिलिंडर किए जब्त

Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। शहर में खाद्य व जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से त्योहार के मद्देनजर घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर सोमवार को देर शाम तक छापा मार अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर गैस सिलिंडर की जांच पड़ताल की। इस छापा मार कार्रवाई में दो प्रतिष्ठानों से आठ सिलिंडर बरामद कर जब्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार पवन कुमार, पूर्ति निरीक्षक कृपा शंकर ने पुलिस टीम के साथ शहर में गणेश पार्क पुरानी सब्जी मंडी के पास संचालित गुरुचेला स्वीट हाउस, सुभाष चौक पर संचालित मुरली स्वीट हाउस, रमाकांत स्वीट हाउस, गुप्ता स्वीट हाउस के अलावा पुलिस लाइन के पास स्थित कृष्ण स्वीट हाउस पर छापा मारा। इस मौके पर अधिकारियों की टीम ने दो प्रतिष्ठानों से आठ घरेलू घरेलू सिलिंडर बरामद किया।
विज्ञापन

इस मामले में नायब तहसीलदार ने बताया कि डीएम के आदेश पर दशहरा, दीपावली पर्व के मद्देनजर घरेलू सिलिंडरों के अवैध उपयोग को लेकर छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से आठ सिलिंडर बरामद किए गए। बताया कि इस प्रकरण बरामद सभी सिलिंडरों को जब्त करने की कार्रवाई करने के साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि छापामारी में बरामद किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed