{"_id":"6349b557d9392713fb712042","slug":"crime-accident-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp723306838","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
अजीतमल। खेत से घर लौटे किसान की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराएं ही शव को सीएचसी अजीतमल से घर ले गए।
सलइया गांव निवासी गोविंद बाबू गुप्ता का बेटा अतुल कुमार (38) किसान था। शुक्रवार को खेत से घर आया और गर्मी लगने पर उसने पंखा चालू कराने के लिए बोर्ड में लगा बटन दबाया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से छुटाकर सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉ. उत्कर्ष सरकार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, यदि परिजन कोई कार्रवाई चाहेंगे तो पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)