फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crackdown will be tightened on teachers who are absent without notice

Auraiya News: बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Crackdown will be tightened on teachers who are absent without notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय विद्यालयों से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बीईओ को अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सूची मिलने पर विभाग की ओर से शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके बाद शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। शासन ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिले में अनुपस्थित शिक्षकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण करने और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सूची मिलने के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। लगातार तीन नोटिस का जवाब न देने पर शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बीईओ स्तर से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची तैयार होने पर विभाग की ओर से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जवाब न देने पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed