फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cow died in karchali shelter

करचला गोशाला में एक गोवंश ने तोड़ा दम, सूखा भूसा खाने को वेबस बेजुबान

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
cow died in karchali shelter
सहायल (औरैया)। जिलाधिकारी गोशालाओं की स्थिति सुधारने पर लगातार जोर दे रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। यहीं कारण है कि गोशालाओं में गोवंश कमजोर हो रहे हैं। शनिवार को करचला गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई। गोशाला में हरे चारे और पानी का अभाव है। गंदगी भी है।
विज्ञापन

विकास खंड सहार की ग्राम पंचायत करचला में बनी अस्थायी गोशाला में 307 गोवंश रजिस्टर में दर्ज हैं। गोशाला में काफी समय से हरे चारे की कमी है। सूखा चारा खाने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। गोशाला में तीन गोवंश की हालत गंभीर है। उनका उपचार कागजों पर किया जा रहा है। गोवंशों की दुर्दशा से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गायों के शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफनाए जा रहे हैं। शनिवार को मृत गाय को भी बिना पोस्टमार्टम के ही सेवादारों ने गड्ढे में फेंक दिया। पानी की हौंदिया सूखी होने के कारण गोवंश परिसर में भरा बारिश का पानी पी रहे हैं। इस समस्या पर पंचायत सचिव शिवरत्न पाल का फोन न उठने से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ हृदेश कुमार ने बताया कि गोशाला में एक गोवंश की मौत की सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed