फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

कोरोना से बचाव का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे

Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अब शिक्षक बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी देंगे। शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका है। इससे बचाव के लिए जिले में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिला अस्पताल में पीके वार्ड तैयार कराया जा रहा है, ताकि कोरोना की चपेट में आने पर बच्चों को इस वार्ड में भर्ती किया जा सके। अब शिक्षा विभाग भी इस दिशा में कदम उठाने जा रहा है। निर्णय लिया गया है कि बच्चों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, हाथ धुलने और दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की बात पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय दीक्षित व भारत विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि डीआईओएस ने ऑनलाइन शिक्षा के दौरान बच्चों को कोरोना वायरस की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया है। इसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी गई है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से इसकी निगरानी भी कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक मदन पाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो उसके लिए विषयवार शिक्षकों की टीम गठित है। प्रत्येक कालेज में ऑनलाइन शिक्षण करा रहे शिक्षकों की टीम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो प्रतिदिन शिक्षकों से रिपोर्ट लेकर डीआईओएस को प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed