फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

54 ने जीती कोरोना से जंग, छह नए केस मिले

Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना से एक वृद्ध की और बुखार से एक युवक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को छह नए केस ही मिले हैं। वहीं 54 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कंचौसी कस्बे के प्रमुख शिक्षण संस्था मानस इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद् राम मूर्ति शुक्ला का कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे, कानपुर में डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना संक्रमित बताया था।
इस पर परिजनों की मौजूदगी में कानपुर में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया है। एक युवक की भी बुखार से मौत हुई है। उसके कोरोना से मौत होेने की चर्चा है। हालांकि सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कंचौसी के युवक की अभी तक उन्हें जानकारी नहीं मिली है। उनके रिकार्ड में अभी एक ही मौत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में छह नए संक्रमित केस मिलने से कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 92 हो गई है। वहीं 54 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9355 जा पहुंची है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 164 है। अब एक्टिव केस मात्र 574 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या अब 169 रह गई है। होमआइसोलेशन में 504 मरीज हैं। चिचौली स्थित एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या 24 है। जिले के बाहर 16 कोविड अस्पतालों में 26 गंभीर मरीजों का उपचार जारी है। लखनऊ लैब से आरटीपीसीआर की 1177 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 69 हजार 285 सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed