{"_id":"5fb80cfa8ebc3e9c02168b72","slug":"corona-auraiya-news-knp595318858","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के मामले बढ़ रहे, फिर भी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के मामले बढ़ रहे, फिर भी लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिवाली के बाद मौसम में बदलाव से कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क हो या सरकारी कार्यालय हर जगह सोशल डिस्टेंस व नियमों की धज्जियां उड़तीं नजर आ रहीं हैं।
अधिकारी लोगों को सतर्क रहने के लिए बार-बार दिशा निर्देश दे रहे हैं, लेकिन नियमों का पालन सरकारी दफ्तरों में भी नहीं हो रहा है। शुक्रवार को गुमटी मोहल्ला और लेडीज मार्केट में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि हर 30 मिनट बाद जाम की स्थिति देखने को मिली। सड़क व दुकानों पर नजर आए लोग मास्क नहीं लगाए थे। जिनके पास मास्क दिखे वह उसका सही प्रयोग करते भी नहीं दिखे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंस कहीं नजर नहीं आ रहा था।
सरकारी दफ्तरों में हेल्प डेस्प तो बनी है। यहां कर्मचारी भी बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन यह कर्मचारी कोरोना संक्रमण को लेकर किसी को जागरुक नहीं कर रहे हैं। न तो किसी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और न ही किसी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। पालन यदि कहीं हो रहा है तो वह अधिकारियों के सामने पहुंचने पर पीड़ितों से कराया जा रहा है। अधिकारियों से मिलने के दौरान ही गेट पर बैठा कर्मचारी मास्क लगाकर अधिकारी की केबिन में जाने की अनुमति दे रहा है।