फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

अंतरराज्यीय महिला समेत 14 पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। शुक्रवार देर रात आई सैंपल की रिपोर्ट में महिला समेत 14 पॉजिटिव मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। जिले में अब तक 147 संक्रमित सामने आ चुके हैं, 112 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दो मरीजों की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 33 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में छह संपर्क में आने वाले, एक महिला दूसरे राज्य से आई है। तीन का घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सैंपल लिया गया, तो तीन ने अस्तपाल आकर सैंपल दिया था। वहीं, एक ने आपरेशन से पहले जांच कराई थी। 40 साल का पुरुष निवासी पुरवा फकीरे सहार, 45 वर्षीय पुरुष निवासी सत्तेश्वर, 27 वर्षीय महिला नारायणपुर की निवासी है। 20 वर्षीय पुरुष नारायणपुर, 29 वर्षीय युवक बघाकटरा का संपर्क में आने वाला है। 13 वर्षीय किशोर सत्तेश्वर निवासी, 29 वर्षीय युवक बिधूना निवासी, 80 वर्षीय वृद्ध भरथना रोड बिधूना निवासी, 18 वर्षीय महिला भरथना रोड बिधूना निवासी, 54 वर्षीय महिला भरथना रोड बिधूना निवासी है। इसी तरह 35 वर्षीय महिला गुजरात के दमन से आई थी। इसकी जांच की गई तो यह पॉजिटिव निकली। 20 वर्षीय महिला एरवाकटरा और 24 वर्षीय पुरुष ककोर निवासी है। इसके अलावा 28 वर्षीय युवक सरैया फफूंद भाग्यनगर निवासी है। यह युवक सैफई अस्पताल पैर के जख्म का इलाज कराने था। आपरेशन बताया था। इसके लिए कोरोना जांच कराई गई तो पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सभी संक्रमित को रात में एंबुलेंस से दिबियापुर स्थित अस्पताल भेजा जा रहा है। संक्रमित के संपर्कियों की जांच के लिए सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे, साथ ही क्षेत्र को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed